13 साल की उम्र में खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी! Tilak Mehta Biography in Hindi
क्या आप एक सफल बिजनैस मैन बनना चाहते हैं लेकिन आपकी उम्र इसमे बाधा बन रही है। तो आप अपनी उम्र को लेकर बिल्कुल बेफिक्र हो जाइए। क्योंकि आज हम आपको एक ऐसे लड़के की कहानी बताने जा रहे हैं जिसने मात्र 13 साल की उम्र में ही करोड़ो की कंपनी खड़ी कर दी। जी हां दोस्तों हो गए ना हैरान। ये कहानी है मुंबई के रहने वाले 13 साल के तिलक मेहता की। Tilak Mehta Biography आप सभी के लिए भी प्रेरणादायक हो सकती है। ये कहानी है 8वीं में पढ़ने वाले तिलक मेहता की जो हर रोज अपने पिता को काम से थक हारकर घर आते हुए देखता था और उसे यह बात परेशान कर देती थी कि वो अपने पिता की कोई मदद नहीं कर पा रहा है। बस फिर क्या था उसने अपने पिता की सहायता करने की ठान ली और एक स्टार्टअप पेपर्स एंड पार्सल्स (पीएनपी) नाम से लॉजिस्टिक्स (Logistic Business) कंपनी खोल दी। कैसे तिलक को आया आइडिया। तिलक ने एक साक्षात्कार में बताया कि ‘कई बार मुझे किताबों की जरूरत पड़ती थी तो पिताजी को दिनभर के कामों से थके देखकर उन्हें कहने की हिम्मत नहीं जुटा पाता था। यहीं से यह आइडिया आया कि मुंबई शहर के अंदर 24 घंटे में छोटे पार्सल कैसे पहुंचाएं जाएं। बस फिर क्या था उसने ये आइडिया अपने पहचान के एक बैंक अधिकारी घनश्याम पारेख को बताया तो उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी और तिलक के साथ ही जुड़ गए और कंपनी में मुख्य कार्यकारी अधिकारी…