About Us

ऑनलाइन जॉब अलर्ट” ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम जॉब्स और AI से सम्बंधित जानकारी देने वाली एक हिंदी ब्लॉग्गिंग वेबसाइट है.  इसमें आपको बहुत सारे ऑनलाइन फ्री जॉब अलर्ट के ट्रेंडिंग AI इनफार्मेशन, AI जॉब्स, AI प्रोम्प्ट्स, AI न्यूज़, से सम्बंधित जानकारी भी दी जाती है. और साथ में आपको ऑनलाइन जॉब से पैसे कैसे कमाए  जैसे Youtube, ब्लॉग, फेसबुक, डिजिटल मार्केटिंग जैसी होम जॉब्स से घर बैठे पैसे कैसे कमाए  की जानकारी भी दी जाती है.

उद्देश्य (Online Job Alert Hindi Aim)

इस ब्लॉग का उद्देश्य समझने से पहले आपको “ऑनलाइन जॉब अलर्ट” में ‘जॉब’ का मतलब समझना बहुत जरुरी है. जब आप “जॉब” (Job) शब्द का मतलब सर्च करोगे तो आपको इसके बहुत सारे अर्थ पता चलेंगे. जैसे नौकरी, काम, रोज़गार, कार्य आदि. कई बार इसे लोग एक व्यापार के नज़र से भी उपयोग करते हैं.

इसी उद्देश्य से हमारे ब्लॉग में केवल आपको ऑनलाइन जॉब्स की ही जानकारी नहीं दी जाती. बल्कि ट्रेंड में चल रहे ऑनलाइन जॉब, AI जॉब्स, पार्ट टाइम जॉब के अतिरिक्त बिज़नस सम्बंधित जानकारी भी दी जाती है. हमारा मकसद है कि देश के सभी लोगों को रोज़गार मिले.

इसके अतिरिक्त ऑनलाइन काम आने वाले टूल्स जैसे  बायोडाटा, लैटर, एप्लीकेशन, PNG TO JPEG CONVERTER, PNG/JPEG TO WEBB CONVERTER, COLLAGE MAKER, TEXT Transformer Tool, Area Converter tool,  आदि की भी जरुरत होती है. इसीलिए हम अपने ब्लॉग में इनके टूल्स भी उपलब्ध करवाते हैं.

हमारा इतिहास (History of Online Job Alert Hindi)

दोस्तों मेरा नाम है  जितेन्द्र अरोरा और  मै ही इस ब्लॉग, youtube चैनल और मोबाइल एप को चलाता हूँ .  मैं उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के एक छोटे शहर काशीपुर का रहने वाले हूँ . कंप्यूटर में रूचि होने के कारण सन 1998 से कंप्यूटर क्लास ज्वाइन कर ली थी, जब में 12वीं  पड़ता था.  इसके बाद मैंने दिल्ली के JETKING से कंप्यूटर हार्डवेयर और नेटवर्किंग का डिप्लोमा किया. यह डिप्लोमा 2001 में पूरा हुआ.  इसके बाद मैंने 6 महीने की ट्रेनिंग दिल्ली में ही एक कंप्यूटर  हार्डवेयर के सेंटर में की.  जेटकिंग उस समय का नंबर 1 इंस्टिट्यूट था.

Onlinejobalert715_Jitendra_Arora

कंप्यूटर हार्डवेयर की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद सोचा की अपने शहर में अपना कंप्यूटर हार्डवेयर का काम खोलते हैं. लेकिन उस समय परिवार वालों ने कहा कि पहले कहीं जॉब कर लो और उसके बाद अपना काम करना. उस समय बहुत अधिक कंप्यूटर और इन्टरनेट का चलन नहीं था. शहर भी छोटा था. तो इस लाइन में जॉब मिलना मुश्किल होता था. लेकिन इन्टरनेट कैफ़े की शुरुवात हो चुकी थी. मेरे घर के ही पास हमारे जानने वालों का कैफ़े था. तो मैंने वहां काम किया. उस समय मेरी एक महीने की सेलरी केवल 1500 रुपये थी.

वहां काम करने के 1 या २ साल बाद एक कंपनी में काम किया जो डाटा एंट्री का काम प्रोवाइड करवाती थी. इस कंपनी में 1 साल काम करने के बाद मैंने एक दोस्त का साइबर कैफ़े खोलने में सहायता की. जिसके बाद मेरे परिवार वालों को मुझपर विश्वास हो गया और सन 2005 में मैंने अपना साइबर कैफ़े खोल लिया. और आज भी मैं उसी शॉप पर बैठकर सारे काम करता हूँ.  समाज  सेवा में रूचि  होने के कारण मैंने  काम के साथ-साथ   BSW (बेचलर ऑफ़ सोशल वर्क) की इग्नू से स्नातक की डिग्री भी पूरी की.

ब्लोगिंग यात्रा (Blogging Career)

स्कूल टाइम से ही मुझे लिखने का शौक था.  क्लास 9th में  एक डायरी में गणित के फोर्मुले और प्रेरक विचार लिखता था. ज़िन्दगी में कुछ नया करने के बारे में भी मेरे मन में विचार आते रहते थे. उन्हें भी नोट करता था. कई बार अपने जीवन में होने वाली घटनाओं को भी लिखता था. जब इन्टरनेट कैफ़े में काम किया था उस समय याहू चैट बहुत प्रसिद्ध था. और उसमें चाटिंग करने के लिए ग्रुप्स होते थे. वहां जाकर देश और समाज के बारे में लिखता था.

नया सिखने का शौक और टेक्नोलॉजी में बहुत रूचि थी और अब भी है . जब अपना इन्टरनेट कैफ़े खोला तो कुछ ना कुछ नया सीखता रहता था. क्योंकि बहुत सारे लोग मेरे पास अपनी समस्या लेकर आते थे.  सन 2007 में अमर उजाला अखबार में ब्लॉग्स्पॉट के बारे में आर्टिकल आया की आप अपना फ्री ब्लॉग बना सकते है. तो मैंने ब्लॉग बनाना सीखा और बहुत सारे ब्लॉग बना दिए. पहले ब्लॉग का नाम था https://hindiji.blogspot.com/. इस ब्लॉग में मैंने अपनी सोच के बारे में लिखा, देश और समाज के बारे में लिखा. अपने सपनो के बारे में लिखा. मैंने इसमें यह भी लिखा की मैं एक ऐसी वेबसाइट बनाना चाहता हूँ जहाँ सभी चीजों के मूल्य ऑनलाइन हों और कोई किसी को धोखा ना दे सके. उस समय ना फ्लिप्कार्ट थी और ना अमेज़न. मैंने अपने कैफ़े के नाम से एक ब्लॉग भी बनाया और उसमे कुछ सामानों के मूल्य ऑनलाइन लिख दिए जैसे कीबोर्ड, माउस आदि. वह ब्लॉग अब भी मौजूद है.

इसके बाद मैंने बहुत सारे टॉपिक पर ब्लॉग बनाये. लेकिन यह सब पैसों के लिए नहीं था. यह मेरा शौक था. Adsense के बारे में भी बहुत कम जानकारी थी.  सन 2011 या 2012 में मेरे मन में एक आईडिया आया विज्ञापन का. और  मैंने एक वेबसाइट अपने दोस्त से बनवाई. जिसका नाम था adpaper. इसमें  आज की olx की तरह विज्ञापन लगाने का विकल्प था. लेकिन छोटा शहर और इन्टरनेट का कम ज्ञान होने के कारण यह पोपुलर नहीं हुआ. इन्टरनेट कैफ़े होने के कारण मेरे पास लोग रिजल्ट और नौकरी की जानकारी आदि देखने आते थे. तो मैंने Adaper ब्लॉग पर रिजल्ट और नौकरी के डायरेक्ट लिंक देना शुरू कर दिया. हिंदी में उस समय गूगल के विज्ञापन नहीं मिलते थे.

इसके बाद मैंने 2013 में अपने शहर के नाम से डोमेन बुक किया www.kashipurcity.com जो आज भी एक्टिव है .  इस ब्लॉग पर मैं अपने शहर के बारे में जानकारी और कुछ समाचार लिखता था.  सभी ब्लॉग मैंने हिंदी में ही बनाये थे क्योंकि मुझे अपने देश और अपनी भाषा पर गर्व है. यह ब्लॉग शहर में काफी पोपुलर हुआ. लेकिन पैसा कमाने से ज्यादा मै चाहता था की लोग मेरे ब्लॉग को पहचाने. मैंने अपने ब्लॉग पर ADSENSE के विज्ञापन बहुत बाद में लगाये. लेकिन SEO आदि की पूरी जानकारी ना होने कि वजह से कमाई नहीं हुई इसीलिए मैंने सभी एड्स हटा दिए और ऐसे ही लिखता रहा.

इसके बाद मेरे एक मित्र जो एक लोकल न्यूज़ पेपर निकालते थे इनसाइड कवरेज उनका न्यूज़ ब्लॉग बनाया. और 2014 में  उसमे एक एडिटर की तरह काम किया. Adsense की जानकारी  अब भी नहीं थी बस लिखने का शौक होने की वजह से न्यूज़ लिखते थे.  तब तक सभी लोगो के पास अपना कंप्यूटर नहीं होता था इसीलिए हमारे कैफ़े का काम अच्छा चलता था.

कैसे आये ऑनलाइन फिल्ड में

लेकिन जब 2016 से JIO आया और 1 साल तक फ्री इन्टरनेट दिया तब से हमारा काम कम होने लगा. तो हमने सोचा की ऑनलाइन कमाना सीखते हैं. सबसे पहले हमने YOUTUBE के बारे में एक आर्टिकल पढ़ा. जिसमें भारत के टॉप ब्लॉगर के बारे में लिखा था और उनकी कमाई के बारे में लिखा था. तो हमने सोचा हम भी न्यूज़ के वीडियो बनायंगे और लोगो के इंटरव्यू लेंगे. तो अपने दो मित्रों के साथ बाल की खाल नाम का YOUTUBE चैनल बनाया. हम इस फिल्ड में एक दम नए थे. हमारे वीडियो धीरे-धीरे हिट हो रहे थे. मैंने अलग से भी एक चैनल UKNEWSLIVE के नाम से बनाया. जिसमें मैंने कॉपी राईट फ्री विडियो अपलोड किये जो की YOUTUBE पर ही मिलते थे. यह वीडियो बहुत हिट होने लगे. और हमारी पहली कमाई 18 हजार रुपये आई.  लेकिन जानकारी कम होने के कारण हमने दुसरे लोगों के वीडियो और ऑडियो अपने चैनेल बाल की खाल पर अपलोड कर दिए जिससे हमारा चैनल बंद हो गया. और इसके साथ हमारे YOUTUBE पर भी बेन कर दिया गया. इसके बाद हमने आने दोस्तों की आईडी से उसी नाम से एक नया चैनल बनाया. लेकिन दोस्तों ने रूचि कम कर दी और बहुत कम वीडियो बनाने लगे.

इसके बाद मैंने सोचा की मुझे ही अपने दम पर कुछ करना होगा. और फिर मैंने सोचा की जो काम मैं अपे कैफ़े में करता हूँ उसी के वीडियो बनाये जाए. सीखने और सीखाने का शोक होने के कारण मैंने 2017 में अपने नए youtube चैनल का नाम रखा “YEH BHI SIKHTE HAIN“. इस चैनल पर मैं ऑनलाइन फॉर्म भरने के वीडियो, आधार कार्ड डाउनलोड करने के वीडियो, JEE मेंस का फॉर्म कैसे भरें, कुमाऊँ यूनिवर्सिटी का फ्रॉम कैसे भरें, PDF फाइल कैसे एडिट करें आदि के वीडियो अपलोड करता था. जो हिट  होने लगे.

यूट्यूब चैनल यात्रा (Youtube Career)

ऑनलाइन जॉब अलर्ट का  एक YOUTUBE चैनल  ब्लॉग बनाने से पहले सन 2017 में बनाया गया था. इसका पहले नाम “यह भी सीखते है” था. लेकिन जब हमने अपनी वेबसाइट ऑनलाइन जॉब अलर्ट बनाई तो Yuotube चैनल का नाम भी Online Job Alert 715 के नाम पर रख दिया.  हमारा चैनल देखने के लिए यहाँ क्लिक करें और सब्सक्राइब करे .

कैफ़े में वीडियो बनाने में बहुत समस्या होती थी इसीलिए बहुत अधिक वीडियो नहीं बना पाता था. इसीलिए कमाई बहुत कम हो रही थी. इसीलिए हमने पैसे कमाने के नए ऑनलाइन तरीके खोजने शुरू किये और उसमे से एक तरीका मोबाइल एप बनाकर पैसे कमाने का था. इस समय भी ब्लॉग से कमाई की जानकारी नहीं थी.

मोबाइल एप यात्रा (Mobile App Career)

ऑनलाइन पैसे कमाने का शौक होने के कारण हमने हमने ऑनलाइन ही मोबाइल एप बनाना सीखना शुरू किया.  और कुछ ही महीनो में हमने  हमने अपनी पहली  “ऑनलाइन जॉब अलर्ट” मोबाइल एप  बना ली . यह एप हमने पहले एप इन्वेन्टर THUNKABLE में बनाई थी.   इसे हमने फरवरी 2018 में गूगल प्ले स्टोर में अपलोड किया.  मोबाइल के बढ़ते चलन को देखते हुए इस एप को बनाया गया था . क्योंकि आज 80% से ज्यादा काम मोबाइल पर ही हो रहे हैं. कंप्यूटर का इस्तेमाल कम होता जा रहा है. मोबाइल एप में आपको सभी जानकारियां देखना बहुत आसान होता है. हमारी एप  गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है . आप इसे  यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं .

ऑनलाइन जॉब अलर्ट ब्लॉग यात्रा

हम अपने कैफ़े में आने वाले सभी लोगों को अपनी एप के बारे में बताते थे. इसीलिए हमारी एप कुछ ही महीनो में पोपुलर होने लगी. और पैसा भी अच्छा आने लगा. हमने अपनी एप में पहले अपने दुसरे ब्लॉग के लिंक लगाये हुए थे. लेकिन इसकी प्रोग्रेस देखकर हमने ऑनलाइन जॉब अलर्ट (https://www.onlinejobalert.co.in/) के नाम से ब्लॉग बनाया और अपने एप में उसका उपयोग किया. लेकिन हमने ब्लॉग पर ADSENSE 2 साल तक नहीं लगाया था. क्योंकि अभी तक हम ब्लॉग से पैसे कमाना नहीं जानते थे.  हमने इस ब्लॉग पर सरकारी जॉब, ऑनलाइन जॉब, उपयोगी लिंक के बहुत सारे पोस्ट पब्लिश किये लेकिन SEO का कभी ध्यान नहीं दिया. और ना ही कभी गूगल पर अपनी पोस्ट की रैंक देखि.

सन 2019 में  हमारी एप में एक समस्या होने की वजह से हमारे ADMOB के विज्ञापन बंद हो गए और फिर हमने अपने ब्लॉग में ADSENSE का अप्रूवल लिया.

लेकिन 2020 में हमारा एक ADSENSE अकाउंट किसी वजह से बंद हो गया.  जिसके कारण हमारे वेबसाइट,  दूसरी मोबाइल एप और YOUTUBE चैनल पर आने वाले विज्ञापन भी बंद हो गए. तब हमने दूसर ADSENSE अकाउंट से अपने ब्लॉग में विज्ञापन लगाये.  लेकिन YOUTUBE पर अब भी विज्ञापन नहीं आते  हैं. इसीलिए हमने वीडियो बनाने कम कर दिए. और हमने ब्लॉग पर ध्यान देना शुरू कर दिया.  हमने पोस्ट लिखना, SEO करना, गूगल एनालिटिक्स, गूगल वेब मास्टर टूल, आदि सीखना शुरू किया और अब तक सीख रहे हैं. जिससे हमारे ब्लॉग की पोस्ट रैंक होने लगी है.

अब हम अपने ब्लॉग में बहुत अच्छे से आर्टिकल लिखते  है. और देश के लोगों के काम आने वाले टॉपिक पर जानकारियां देते हैं. हम भविष्य में और भी सरकारी नौकरियों और ऑनलाइन जॉब से समबधित जानकारियाँ देने की कोशिश करेंगे. अगर आप भी अपना कोई सुझाव हमें देना चाहते हैं तो हमें जरुर लिखें.  आप हमसे हमारे फेसबुक पेज, इन्स्टाग्राम, ट्विटर या इमेल द्वारा संपर्क कर सकते हैं.

हमारा ईमेल एड्रेस है  :  onlinejobalert715@gmail.com

Whatsapp ChannelJoin
Telegram ChannelJoin