मनरेगा क्या है (Full Form of MNREGA)

Whatsapp ChannelJoin
Telegram ChannelJoin

नमस्कार दोस्तों ! ऑनलाइन जॉब अलर्ट के फुल फॉर्म पोर्टल में आपका स्वागत है | आज की पोस्ट में हम आपको भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना MANREGA YOJNA (मनरेगा योजना) के विषय में बताने जा रहे हैं | जो लोग इससे जुड़े हैं वह तो इसके बारे में अच्छी तरह जानते होंगे | लेकिन लाखों लोग अब भी इससे अनजान हैं | गाँव के लोग हो या छोटे शहरों के सभी को सरकार की योजनाओं की जानकारी होना बहुत आवश्यक है | क्योंकि इनसे गरीब और जरुरत मंदों को लाभ मिलता है | मनरेगा में तो खास तौर पर उन लोगों को काम मिल जाता है जो बेरोगार हैं | अतः आप सभी को MNREGA के बारे में जरुर जानना चाहिए | आज की पोस्ट में हम आपको बतायंगे कि मनरेगा क्या है  | MNREGA Full From (MNREGA ka full form )| मनरेगा के अंतर्गत कार्य | मनरेगा का उद्देश्य | मनरेगा योजना के लाभ, आदि 

यह भी पढ़ें :

MNREGA Full Form

मनरेगा फुल फॉर्म (MNREGA Full Form | Full Form of MANREGA)

दोस्तों आपके मन में पहले यह सवाल आ रहा होगा की आखिर MNREGA  की फुल फॉर्म क्या होती है | तो चलिए सबसे पहले आपको यही बताते हैं की MNREGA का मतलब या फुल फॉर्म होती है “Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act” | और हिंदी भाषा में MNREGA को “महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम” कहते हैं |

MNREGA क्या है (MANREGA Kya Hai)

मनरेगा एक सरकारी योजना है जिसके अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को साल में न्यूनतम 100 दिनों की रोजगार की गारंटी दी जाती है| इस योजना की शुरुआत 2 अक्टूबर 2005 को गई थी इस योजना को ग्रामीण लोगों की क्रय शक्ति को बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किया गया था ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार, राज्य सरकारों के साथ मिलकर इस योजना के संपूर्ण कार्यान्वयन पर नजर रखती है|

 मनरेगा के अंतर्गत कार्य (MNREGA Work | MANREGA Yojna List)

  • जल संरक्षण|
    • सूखे की रोकथाम के लिए अंतर्गत वृक्षारोपण|
    • बाढ़ नियंत्रण|
    • भूमि विकास|
    • विभिन्न तरह के आवास निर्माण|
    • लघु सिंचाई|
    • बागवानी|
    • ग्रामीण संपर्क मार्ग निर्माण|

मनरेगा योजना का उद्देश्य क्या है (Aim of MNREGA)

मनरेगा को कुछ मुख्य उद्देश्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है

  1. ग्रामीण क्षेत्रों से शहरी प्रवाह को कम करने के लिए इसको तैयार किया गया है|
  2. ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों, नहरों , तालाबों तथा कुआं के निर्माण इसे तैयार किया गया है|
  3. ग्रामीण श्रम का प्रयोग करके ग्रामीण बुनियादी ढांचे का निर्माण करने के लिए तैयार किया गया है|

मनरेगा योजना के लाभ (MNREGA Yojna Ke Labh | Benfits of MNREGA)

  1. ग्रामीण भारत के बेरोजगार श्रमिकों को गारंटी के साथ रोजगार मिलेगा | केंद्र सरकार ने इस योजना के अंतर्गत 100 कार्य दिवस रोजगार की गारंटी दी है|
  2. मनरेगा योजना में ग्रामीण लोगों को अपने परिवेश में ही रोजगार प्राप्त हो जाता है|
  3.  इस योजना में मजदूरी का भुगतान बैंक, डाकघर के बचत खातों के माध्यम से किया जाता है आवश्यकता पड़ने पर नगद भुगतान की व्यवस्था विशेष अनुमति लेकर की जा सकती है|
  4. सूखाग्रस्त क्षेत्रों और जनजातीय इलाकों में मनरेगा के अंतर्गत 150 कार्य दिवस रोजगार प्रदान करने का प्रावधान है।

मनरेगा जॉब कार्ड लिस्ट (MNREGA Job Card List | Mahatma Gandhi Rojgar Yojna)

मनरेगा योजना ग्रामीण क्षेत्रों में जो लोग बेरोजगार है उन्ही लोगों के लिए ही चलाई हैं। शहरी क्षेत्रों के बेरोजगार लोगों के लिए यह योजना नहीं हैं। जिन लोगों को इस योजना का लाभ मिलता है उनका जॉब कार्ड बनाया जता है | और यह कार्ड परिवार के केवल पांच सदस्यों का ही बनाया जाता  हैं।

अगर आप मनरेगा जॉब कार्ड लिस्ट या सूची देखना चाहते हैं तो आपको परेशां होने की जरुरत नहीं हैं | क्योंकि यह काम आप अपने मोबाइल या कम्प्यूटर पर भी आसानी से देख सकते हों |

अगर आप उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार,  राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र,  पंजाब, झारखण्ड, छत्तीसगढ़ या देश के किसी भी राज्य से हो, सभी की लिस्ट/सूची आप आसानी से देख सकते हों।

इस जॉब कार्ड सूची के साथ-साथ आपकी और आपके काम की पूरी जानकारी भी यहां मिल जाती है | जैसे आपका काम कितना है, कौनसा कम कब किया और कौनसी तारीख को होने वाला हैं।

जॉब कार्ड लिस्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें और अपना राज्य चुने | इसके बाद आपको एक नया पेज दिखाई देगा | जहाँ आपको अपना काम का वर्ष, जिला, ब्लाक, पंचायत आदि बहरना होगा | इसके बाद आपको Job card नंबर के साथ नाम की लिस्ट दिखाई देगी | इसमें आपको अपना नाम ढूंढना है और जॉब कार्ड वाले विकल्प पर क्लिक करना है | ऐसा करने से आपको अपनी पूरी जानकारी दिखाई देगी |

मनरेगा की लिस्ट

निष्कर्ष : मनरेगा का फुल फॉर्म (MANREGA Ka Ful Form Kya Hai)

दोस्तों आज की पोस्ट में हमने आपको भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना की शानदार जानकारी दी है | आज की पोस्ट में हमने आपको बताया है कि MNREGA Kya Hai | MNREGA Full From (MNREGA ka full form )| मनरेगा के अंतर्गत कार्य | मनरेगा का उद्देश्य | मनरेगा योजना के लाभ, आदि |

अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आई होतो इसे अपने मित्रों के साथ जरुर शेयर करें. अगर आपके मन में इस पोस्ट को लेकर कोई सवाल है तो हमें जरुर लिखें,

और सभी फुल फॉर्म एक साथ देखने के लिए यहाँ क्लिक करें |

हम अपने ब्लॉग ऑनलाइन जॉब अलर्ट के फ्री फॉर्मेट पोर्टल में हमेशा कुछ न कुछ उपयोगी जानकारी पोस्ट करते रहते हैं. इसीलिए आप हमारे ब्लॉग को जरुर सब्सक्राइब करें और हमारी मोबाइल एप को डाउनलोड करें.

जय हिन्द जय भारत

Whatsapp ChannelJoin
Telegram ChannelJoin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *