OTP Full Form in Hindi (Full Form of OTP)

Whatsapp ChannelJoin
Telegram ChannelJoin

नमस्कार दोस्तों ! ऑनलाइन जॉब अलर्ट कि फुल फॉर्म और हिंदी मीनिंग केटेगरी में आपका स्वागत है. हमेशा की तरह आज की पोस्ट “OTP क्या है | OTP Full Form” में हम आपको OTP की शानदार जानकारी लेकर आये हैं. इन्टरनेट के इस युग में अपने आप को सुरक्षित रखना बहुत जरुरी है . चाहे आपका सोशल मीडिया अकाउंट हो या इमेल का अकाउंट, बैंक से पैसे ट्रान्सफर करने हो या मंगवाने हो. हर जगह साइबर क्राइम का खतरा है. इससे बचने के लिए सभी कम्पनियाँ और बैंक कुछ न कुछ नया करते रहते हैं और अपने  यूजर की सिक्यूरिटी बढ़ाते है. इसी कढ़ी में  OTP को जोड़ा गया . जिसकी वजह से हमारे सभी ऑनलाइन अकाउंट बहुत अधिक सुरक्षित रहते हैं. यहाँ तक की हमारा आधार कार्ड भी बिना otp के नहीं निकलता है.  आज की पोस्ट में हम आपको बतायंगे कि OTP क्या है, OTP Full Form, OTP Meaning in Hindi, OTP के फायदे आदि .

ओटीपी क्या है (OTP Ka Full Form)

OTP Full Form

दोस्तों OTP की फुल फॉर्म होती है “One Time Password” . इसे हिंदी में “एक सुरक्षा कोड” कहते हैं . 

OTP एक Security code है जिसका इस्तेमाल हम net banking में online Transactions करने के लिए करते हैं| जब हम ऑनलाइन शॉपिंग, मोबाइल रिचार्ज करते हैं तब सभी जानकारी भरने के बाद एक कोड आता है जिसे हम ओटीपी कहते है |

OTP साधारण रूप में 4 या 6 अंको का एक कोड होता है जो किसी भी चीज में पासवर्ड के रूप में केवल एक ही बार इस्तेमाल कर सकते हैं|

यह किसी भी जानकारी को सुरक्षित रखने का कोड होता है OTP का इस्तेमाल Digital क्षेत्र में सभी जगह किया जा रहा है|

OTP का इस्तेमाल – internet Banking , Online business Security , Social media Security, Online shopping आदि में ओटीपी का इस्तेमाल किया जाता है |

OTP 3 तरीके से प्राप्त होता है

SMS OTP –

ज्यादातर वेबसाइट sms OTP का प्रयोग करते हैं SMS के माध्यम से आने वाला ओटीपी सबसे आसान है|

Voice OTP –

आपके मोबाइल पर कॉल करके ओटीपी बताया जाएगा इसका इस्तेमाल Facebook या WhatsApp बनाते समय कर सकते हैं|

Email OTP –

इसमें OTP आपके ईमेल पर भेजी जाती है | आप अपनी Email ID को खोलकर OTP प्राप्त कर सकते हैं |

OTP के फायदे

•. OTP से आपका अकाउंट सुरक्षित रहता है|

•. OTP का इस्तेमाल केवल एक बार किया जाता है|

•. बिना OTP के कोई भी व्यक्ति आपके अकाउंट का दुरुपयोग नहीं कर सकता है|

•. यदि किसी को आपके अकाउंट का पासवर्ड पता हो तो तभी वह आपकी अकाउंट में लॉगिन नहीं कर पाएगा क्योंकि उसके लिए OTP की जरूरत पड़ती है|

•. One Time Password का इस्तेमाल करके आप अपने सारे अकाउंट को सिक्योर कर सकते हैं|

•. नया अकाउंट बनाने के लिए भी आपको OTP की जरूरत पड़ती है|

निष्कर्ष : OTP Full Form in Mobile

इन्टरनेट का इस्तेमाल करने वालो के लिए सुरक्षा कितनी जरुरी है आप सभी जानते हैं. इसीलिए हमने आज आपको OTP की जानकारी दी है जिससे आप इसे अच्छी तरह समझ सके. और साइबर क्राइम से बचे. आज की पोस्ट में हमने आपको बताया कि OTP क्या है, OTP Full Form, OTP Meaning in Hindi, OTP के फायदे आदि .

अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आई होतो इसे अपने मित्रों के साथ जरुर शेयर करें. अगर आपके मन में इस पोस्ट को लेकर कोई सवाल है तो हमें जरुर लिखें,

हम अपने ब्लॉग ऑनलाइन जॉब अलर्ट के फ्री फॉर्मेट पोर्टल में हमेशा कुछ न कुछ उपयोगी जानकारी पोस्ट करते रहते हैं. इसीलिए आप हमारे ब्लॉग को जरुर सब्सक्राइब करें और हमारी मोबाइल एप को डाउनलोड करें.

जय हिन्द जय भारत

यह भी देखें :

Whatsapp ChannelJoin
Telegram ChannelJoin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *