Tiktok से कैसे कमायें पैसे | TikTok Se Paise Kaise Kamaye

Whatsapp Channel Join
Telegram Channel Join

नमस्कार दोस्तों, ऑनलाइन जॉब अलर्ट की ऑनलाइन जॉब्स वर्क फ्रॉम होम (online home based work) केटेगरी में आपका स्वागत है. जैसा कि आप जानते हैं की हम अपने ब्लॉग में आपको ऑनलाइन जॉब्स, पैसे कमाने बाले एप, पैसे कमाने वाले गेम ऑनलाइन की जानकारी देते रहते हैं. आज हम आपको ऑनलाइन पैसे कमाने का एक और तरीका बता रहे हैं .

इंटरनेट के जमाने में आज Tik Tok को कौन नहीं जानता | व्हाट्सएप, फेसबुक, यूटियूब जैसी बड़ी कंपनियों को टक्कर देने वाली यह एप सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाली एप बन गया है | आज Tik Tok को करोड़ों लोगों ने डाउनलोड किया है और रोज़ लाखों वीडियो अपलोड किये जाते है और देखे जाते हैं | पूरी दुनियाँ में Tik Tok स्टार छाये हुए हैं | और वह अच्छा पैसा भी कमा रहे हैं | आज की पोस्ट में हम आपको TikTok Se Paise Kaise Kamaye की जानकारी दे रहे हैं. वैसे तो  भारत में tiktok बेन कर दिया गया है . लेकिन इसके जैसे कई एप मेड इन इण्डिया आ गए हैं. अगर आप tiktok के बारे में जान गए की इससे पैसे कैसे कमाते है तो दूसरे भारतीय एप से भी पैसा कमा सकते हो.

यह भी देखें- 

TIKTOK SE KAISE KAMAYE PAISE

टिक टोक से  कई तरीकों से पैसे कैसे कमायें | Tik Tok Se Paise Kaise Kamaye | Tik Tok Par Paise Kaise Kamaye

Tik Tok से पैसे कमाने के कई तरीके  हैं  | जैसे लाइव स्ट्रीम करके, जिसमे लोग आपको सिक्के गिफ्ट  (coin gift)करते हैं | इसके अतिरिक्त  किसी कंपनी की ब्रांड पार्टनरशिप करके या उसका विज्ञापन करके, अपने या किसी और कंपनियों के उत्पाद बेचकर | इसके इलावा Tik Tok  समय समय पर प्रतयोगिता का आयोजन करती है जिसे जीतकर भी आप पैसा कमा सकते हैं | इसके अतिरिक्त बहुत सारी कम्पनियां भी आपको काम देती है अगर आपके फोलोवेर्स लाखों में हैं | अगर आप एक बार Tik Tok पर स्टार बन गए तो आपके ऊपर पैसों की बारिश  हो सकती है | टिक टोक ने अभी विज्ञापन देने की सुविधा शुरू की है और हो सकता है आने  वाले समय में यह  दूसरी कंपनियों की तरह विडियो मोनेटाइज करने की भी सुविधा दे दे |

आज  Tik Tok  पर नौजवान लोग बहुत एक्टिव हैं और गूगल प्ले स्टोर में इसकी एप को डाउनलोड करने वालों की संख्या  मिलियन से अधिक हो चुकी है |

Tik Tok पर Affliate Marketing करके पैसे कमाए | Affliate Marketing Se Tiktok Par Paise Kaise Kamaye

दोस्तों आपने एफिलिएट मार्केटिंग का नाम जरुर सुना होगा. एफिलिएट मार्केटिंग में हम किसी दूसरी कम्पनी के प्रोडक्ट को अपने ब्लॉग केमाध्यम से बेचते हैं. यह काम हम टिक टोक पर भी कर सकते हैं. अगर आपके बहुत अधिक follower हैं तो आप आसानी से एफिलिएट मार्केटिंग करके पैसे कमा सकते हैं.

एफिलिएट मार्केटिंग की अधिक जानकारी के लिए हमारी यह पोस्ट् पढ़ें :

क्या है TikTok कंपनी | या (Musical.ly)

Tik-Tok एक विडियो बनाने वाली मोबाइल एप है | जिसमे आप 15 सेकंड या 30 सेकंड तक के वीडियो बना सकते हो | इसमें आप  कंपनियों के भी संगीतमय, डायलोग, कमेडी का उपयोग करके वीडियो बना सकते हैं |

Tik-Tok का सबसे पहले नाम Musical.ly था | बाद में चाइना की एक कम्पनी  “Douyin” ने Musical.ly को ख़रीदा और अपने एप  के साथ जोड़कर  इसका नाम Tik-Tok कर  दिया  |

टिक टोक की  इस मोबाइल एप्लीकेशन में  आपको बहुत सारे गाने  और डायलोग मिल जाएंगे जिसका उपयोग करके आप  बहुत अच्छे video बना सकते हैं और साथ ही इसमें  आकर्षक लोगो, इफ़ेक्ट आदि भी लगा सकते हैं |

TikTok से होता है मनोरंजन

Tik-Tok के वीडियो बहुत छोटे और मनोरंजक होते हैं | जिसके  कारण लोग इन्हें बहुत पसंद करते हैं | क्योंकि आजकल लोगों के पास समय का कम होता  है और वह कम समय में ही अपना मनोरंजन भी कर लेते हैं | इसलिए TikTok  बहुत ही जल्दी दुनिया में हिट हो रहा है | अगर आप भी कुछ मनोरंजन करना पसंद करते हैं तो आप भी ज्यादा फोलोवर्स  बना सकते हैं और अच्छा पैसे भी कमा सकते हैं |

निष्कर्ष

आज की पोस्ट “TikTok Se Paise Kaise Kamaye” में हमने आपको शोर्ट वीडियो प्लेटफार्म से पैसे कैसे कमाए की जानकारी दी है. आप इसकी सहायता से tiktok जैसी किसी भी एप Mitron App Chingari App, Josh App, Bolo Indya App से पैसे कमा सकते हैं.

अगर आपको हमारी पोस्ट पसंद आई होतो इसे अपने मित्रों के साथ जरुर शेयर करें. अगर आपके मन में इस पोस्ट को लेकर कोई सवाल है तो हमें जरुर लिखें,

हम अपने ब्लॉग ऑनलाइन जॉब अलर्ट के Online Jobs Work From Home में हमेशा कुछ न कुछ उपयोगी जानकारी पोस्ट करते रहते हैं. इसीलिए आप हमारे ब्लॉग को जरुर सब्सक्राइब करें और हमारी मोबाइल एप को डाउनलोड करें.
जय हिन्द जय भारत

जय हिन्द – जय भारत

हमारी लोकप्रिय पोस्ट :

Whatsapp Channel Join
Telegram Channel Join