गूगल डिस्कवर क्या है | Google Discover in Hindi

अगर आप ब्लॉग्गिंग में करियर बनाना चाहते हैं तो आज कि पोस्ट “Google Discover in Hindi” आखिर तक जरुर पढ़ें. क्योंकि ब्लॉग पर ट्रैफिक लाने का यह शानदार तरीका है. जैसा कि आप जानते हैं कि अधिकतर एंड्राइड मोबाइल में गूगल सर्च का डिफॉल्ट पेज अवेलेबल होता है, जो स्टैंड बाय मोड में होम स्क्रीन को स्लाइड करते ही आपको दिखाई पड़ता है, वहां पर आपको जो सर्च बार होता है, उसके नीचे ही आपको बहुत सारी अलग-अलग खबरें दिखाई पड़ती है, यही गूगल डिस्कवर होता है। यही नहीं आप अपने मोबाइल में किसी भी ब्राउज़र को जब ओपन करते हैं, तो वहां पर भी गूगल डिस्कवर के द्वारा दिखाई जाने वाली खबरें आपको दिखाई पड़ती है, जिस पर क्लिक करके आप संबंधित खबरों को पढ़ सकते हैं। गूगल डिस्कवर के बारे में अधिकतर लोग अभी भी नहीं जानते हैं। यही वजह है कि, हमने इस स्पेशल आर्टिकल में गूगल डिस्कवर की जानकारी आपको देने का प्रयास किया हुआ है। आर्टिकल में मुख्य तौर पर आप जानेंगे कि “गूगल डिस्कवर क्या है” और “वेबसाइट को गूगल डिस्कवर में कैसे लाएं।” यह पोस्ट भी आपको पसंद आ सकती है :- गूगल डिस्कवर क्या है | Google Discover in Hindi गूगल डिस्कवर, गूगल का वह फीचर जिसमें गूगल द्वारा अपने यूजर को उनकी रुचि वाले कंटेंट बिना सर्च किए हुए दिखाया जाता है। आप जब गूगल क्रोम ब्राउज़र का इस्तेमाल करते हैं, तो उसमें नीचे की तरफ आपको कुछ समाचार दिखाई पड़ते हैं या दूसरे कंटेंट दिखाई पड़ते हैं, यही गूगल डिस्कवर…